Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly Election: भाजपा ने शुरू किया अभियान, 21 को गढ़वा, 26 को लोहरदगा में सभा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Ranchi.भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू कर दिया है. दूसरे प्रदेशों से नेताओं के कार्यक्रम बन रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को गढ़वा और 26 सितंबर को लोहरदगा पहुंचेंगे. योगी इन दोनों जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे और परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा में शामिल होंगे. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं. इधर, सांसद निशिकांत दुबे और रवि किशन 22 सितंबर को गढ़वा पहुंच रहे हैं. दोनों ही पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. पार्टी ने दक्षिणी प्रमंडल में 22 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली है, जो 30 सितंबर तक 986 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी. इस दौरान लोगों में सत्ता परिवर्तन को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी जनसभा को संबोधित करेंगे.

Exit mobile version