Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur. उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में जान गंवाने वाले बर्मामाइंस के युवक के परिवार को भाजपा देगी एक लाख रुपये, ओडिशा के राज्यपाल भी एक लाख की देंगे मदद

Jamshedpur. उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में जान गंवाने वाले बर्मामाइंस के युवक मुर्मूल्ला सुरया के घर जाकर उनके परिवारजनों से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मिले. भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने परिवार से फोन पर बात की. उन्होंने भाजपा की तरफ से एक लाख रुपये की मदद का भरोसा दिया. साथ ही ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी परिवार से बात की. रघुवर दास ने भी पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की मदद करने की बात कही. कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि पूर्व में 15 युवकों की मौत के बाद भी सरकार ने दौड़ की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया और एक गरीब परिवार का बेटा, जो गुदड़ी की सिलाई कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था, उस परिवार के गुदड़ी का लाल अब इस दुनिया में नहीं रहा. उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ की प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है.

Exit mobile version