Site icon Lahar Chakra

भाजपा के सिख नेता गुरविंदर सिंह सेठी का पुणे में निधन, झारखंड में शोक

रांची. भाजपा के सिख नेता गुरविंदर सिंह सेठी का मंगलवार पुणे में हृदयाघात से निधन हो गया है. उनके निधन से झारखंड और बिहार में समाज में शोक की लहर दौड़ गई है. गुरविंदर सिंह सेठी वर्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे, लेकिन अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे अल्पसंख्यक आयोग में वाईस चेयरमैन भी रहे हैं. इसके अलावा एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने रेलवे सलाहकार बोर्ड में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं की लगातार जांच की और कमियों को उजागर कर रेल मंत्रालय को आगाह किया.

उनके निधन पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, उनके करीबी रविंद्र सिंह रिंकू, झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के संरक्षक गुरमुख सिंह मुखे आदि कई सिख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन की सूचना को कोई भी गले से पचा नहीं पा रहा है.

Exit mobile version