
Jamshedpur. साकची रेड क्रॉस भवन में केनरा बैंक के 119वें संस्थापक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 20 लोगों ने रक्तदान किया. सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. केनरा बैंक के सहायक महा प्रबंधक मगेश रामनाथन के नेतृत्व व मंडल प्रबंधक मो इसराफिल व एचआर विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में केनरा बैंक के सभी स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. झारखंड ग्रामीण बैंक के स्टाफ सदस्यों का भी भरपूर सहयोग शिविर में देखा गया.
