Site icon Lahar Chakra

लापता मुखिया सपना कुमारी को बोकारो पुलिस ने रांची से खोज निकला

Ranchi : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह की लापता मुखिया सपना कुमारी को रांची पुलिस की सहायता से बोकारो पुलिस ने रांची से बरामद कर लिया है. सपना कुमारी 2 अक्टूबर से लापता थीं, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी.

मिली जानकारी के अनुसार गांधी जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सपना कुमारी घर लौटीं. उसके बाद वह दोबारा बाहर निकलीं और फिर उनकी कोई खबर नहीं मिली. परिजनों ने चिंता जताते हुए गोमिया थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुजारिश की थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी.

पुलिस को मुखिया के रांची में होने की सूचना मिली, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि सपना कुमारी अब सुरक्षित हैं और परिजनों के पास भेज दी गई हैं. घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है.

Exit mobile version