Site icon Lahar Chakra

Bonus at Tube Makers Club: ट्यूब मेकर्स क्लब में 20% बोनस, कर्मचारियों को अधिकतम 65,876 रुपये मिलेगा

Jamshedpur.ट्यूब मेकर्स क्लब के कर्मचारियों के बोनस पर रविवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को अधिकतम 65,876 रुपये तथा न्यूनतम 40,166 रुपये मिलेगा. बोनस की राशि अगले सप्ताह बैंक खाते में चली जायेगी. समझौते पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष संजय एस साहनी, वाइस प्रेसिडेंट पीयूष कुमार, सचिव दिनकर आनंद, मेंबर एचआर -आइआर रिचा केडिया तथा कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, सचिव ददन सिंह, सदस्य पुलक मैती, बीआर मिश्रा, और पीटर एंथोनी ने हस्ताक्षर किये.

Exit mobile version