Site icon Lahar Chakra

‘भारत-पाक मैच का करें बॉयकॉट, टीवी मत ऑन करिए, सैनिक सेवा परिषद ने जारी की अपील

जमशेदपुर. एशिया कप के महामुकाबले में भारत यूएई की सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलता दिखेगा. इतना ही नहीं, लोगों ने अपील करते हुए कहा कि, पाकिस्तान के भेजे आतंकियों ने महिलाओं का सिंदूर देखकर सुहाग उजाड़ा है, ऐसे देश के साथ होने वाला मैच किसी को भी नहीं देखना चाहिए. इस मैच का अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बॉयकॉट करेगा.

काश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों के दर्दनाक हमले के बाद पहली बार आमने-सामने खेलने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर देशभर में सेंटिमेंट है. वहीं, एशिया कप के इस मैच को लेकर बॉयकॉट की आवाज भी उठ रही है. पहलगाम हमले के बाद हम नहीं चाहते की भारत पाकिस्तान से मैच खेले. इस मैच में लोगों की ज्यादा दिलचस्पी नहीं है.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जमशेदपुर ईकाई ने लोगों से मैच के बॉयकॉट का आह्नान किया है. अध्यक्ष विनय कुमार यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, सदस्य सुखविंदर सिंह, अमरेंद्र शर्मा, निर्मल कुमार, सत्य प्रकाश, कृष्ण मोहन सिंह, संतोष कुमार सिंह, निरंजन शर्मा आदि ने कहा कि सैनिक परिषद मैच का बॉयकॉट करती है और लेागों से अपील है कि वह सहयोग करें.

Exit mobile version