Site icon Lahar Chakra

BREAKING : रांची के पंडरा थाना में हंगामा, लोगों ने की तोड़फोड़

Ranchi : रांची के पंडरा थाना में भयंकर बवाल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक शख्स का रोड एक्सिडेंट हो गया था. इलाज के दौरान अस्पातल में उसकी मौत हो गयी थी. उसकी मौत की फैली खबर के बाद आसपास के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया. लोग मुआवजे की मांग और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. मौके पर समझाने-बुझाने गयी पुलिस पर भी बरस पड़े. देखते ही देखते भीड़ थाना पहुंच गयी और वहां जमकर बवाल किया. तोड़फोड़ भी की गयी.

Exit mobile version