Site icon Lahar Chakra

आदित्यपुर : यौन शोषण व आत्महत्या के लिए प्रेमिका को उकसाने का आरोपी बीएसएफ जवान गिरफ्तार

– साल्डीह बस्ती में युवती के पड़ोस में रहता था जवान, पांच महीने से था फरार,

Adityapur. शादी का झांसा देकर प्रेमिका का यौन शोषण करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी फरार चल रहे बीएसएफ जवान को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, साल्डीह बस्ती के मंटू मैदान के पास बीते 18 जनवरी को बीएसएफ जवान भोला मुदी की प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमिका ने बीएसएफ जवान के घर के पास ही खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद से बीएसएफ जवान फरार चल रहा था.
भाभी दर्ज कराया था मामला

मामले को लेकर मृत युवती की भाभी ने आदित्यपुर थाने में आरोपी प्रेमी बीएसएफ जवान के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

माता-पिता की मौत के बाद अकेली रह रही थी युवती

मृत युवती के माता- पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने घर में अकेली रह रही थी. इस बीच पड़ोस में रहने वाले बीएसएफ जवान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया था.

Exit mobile version