Site icon Lahar Chakra

Budget Reaction: मंत्री बन्ना का आरोप, बजट को कांग्रेस के न्याय पत्र से चुराया गया है

Jamshedpur : मंत्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मिडिल क्लास फॅमिली को टैक्स के बोझ से दबा दिया है, चुनाव जीतने के बाद लगा था कि टैक्स में राहत दी जायेगी. लेकिन यह उल्टा हो गया, लगता है कि मध्यम वर्ग के ऊपर चुनावी खर्च थोप दिया गया है. इस बजट में, कामगार और मजदूरों को फिर ठगा गया है. बजट को कांग्रेस के न्याय पत्र से चुराया गया है, जिसमें पहली नौकरी पक्की का वायदा था. झारखंड में केंद्रीय मंत्री चुनावी प्रभारी बने हैं, लेकिन झारखंड की जनता को कुछ नहीं दिला सके, आश्चर्य है कि बजट में स्वास्थ्य सेवा का जिक्र तक नही है.

Exit mobile version