Site icon Lahar Chakra

Budget Session Loksabha: PM Modi ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का दिया जवाब, विपक्ष पर जमकर कसा तंज, जानें क्या कुछ कहा

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के सपने को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. उन्होंने कहा कि हम आगे और बड़े लक्ष्य पार करके रहेंगे. हम आधुनिक भारत बनाने के लिए आने वाले अनेक वर्षों तक जुटे रहने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधाराएं जरूर सभी दलों की अपनी-अपनी होंगी, लेकिन देश से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है. हम मिल कर विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे. देश विकसित होगा. यह 140 करोड़ देशवासियों का सपना है.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिये बिना राहुल गांधी पर भी हमला बोला और केजरीवाल को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं का फोकस घरों में जकूजी, स्टाइलिश शावर पर है लेकिन हमारा फोकस हर घर जल पहुंचाने पर है. जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते रहते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी.

मोदी ने आरके लक्ष्मण के कार्टून का किया जिक्र ठेले पर था हवाई जहाज, लिखा था ‘21वीं सदी’

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक पीएम 21वीं सदी बोलते थे. उस वक्त आरके लक्ष्मण ने कार्टून बनाया था. इंट्रेस्टिंग था. उसमें एक हवाई जहाज आया, एक पायलट है, कुछ पैसेंजर थे, हवाई जहाज ठेले पर रखा हुआ था और मजदूर ठेले को धक्का मार रहे थे और 21वीं सदी लिखा था. आगे चलकर वह सच सिद्ध हो गया. ये कटाक्ष था जमीनी सच्चाई से तब के प्रधानमंत्री कितने दूर थे. हवाई बातों में लगे थे, ये उसका प्रदर्शन करने वाला कार्टून था.

Exit mobile version