Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Bullet train station: देश की पहली बुलेट ट्रेन के निर्माणाधीन साबरमती स्टेशन पर हो गया हादसा, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
Headlines

Bullet train station: देश की पहली बुलेट ट्रेन के निर्माणाधीन साबरमती स्टेशन पर हो गया हादसा, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

Super_UserBy Super_UserFebruary 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ahmedabad. शहर में शनिवार सुबह निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आग लग गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढे़ छह बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि 13 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया. परियोजना का कार्य देख रही ‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (एनएचएसआरसीएल) द्वारा जारी बयान के अनुसार, निर्माण स्थल के एक हिस्से की छत पर लगी शटरिंग में आग लगने की सूचना मिली. इसमें कहा गया कि वेल्डिंग की चिनगारी को प्रथम दृष्टया आग का संभावित कारण माना जा रहा है. बयान में कहा गया, ‘‘किसी के हताहत होने होने की खबर नहीं है. अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वेल्डिंग की चिनगारी से आग लगी होगी. एनएचएसआरसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. यह स्टेशन 508 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा है. इस परियोजना में गुजरात (352 किमी) और महाराष्ट्र (156 किमी) शामिल हैं, जिसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशनों की योजना बनाई गई है.

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026

Share Market: आईटी कंपनी शेयर में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

November 9, 2026
Recent Post

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026

Share Market: आईटी कंपनी शेयर में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

November 9, 2026

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group