Lahar Chakra

Jamshedpur News: बर्मामाइंस स्थित लक्ष्मी टिंबर के समीप भीषण सर्दी में एक सौ असहाय,गरीब और जरूरतमंदों के बीच हुआ निःशुल्क कंबल वितरण

 

Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोडाउन एरिया के लक्ष्मी टिंबर के समीप भीषण सर्दी में आज शाम एक सौ असहाय,गरीब और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण किया गया.

ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष 11 जनवरी को प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय जोगिंदर लाल बिग के पुण्यतिथि के अवसर पर यहां निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

उक्त  निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, समाजसेवी ओमप्रकाश जग्गी, जवाहर बिग एवं रवि जग्गी समेत अन्य कई समाजसेवी एवं उद्यमी उपस्थित थे.

समाजसेवी ओमप्रकाश जग्गी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 जनवरी को यहां निःशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, स्वास्थ्य कारण वश यह कार्यक्रम इस वर्ष 22 जनवरी को आयोजित किया गया है.

श्री ओम प्रकाश जग्गी ने कहा कि कड़ाके की ठंड के मद्देनजर यहां  निः शुल्क कंबल वितरण किया जाता है , इसमें विशेष कर बर्मामाइंस, कैरेज कॉलोनी एवं आसपास रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भीषण ठंड में राहत मिलती हैं.

भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची समाज सेवा है, भविष्य में भी बिग परिवार के द्वारा ऐसे जनहित के कार्य होते रहेंगे.

इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों ने भी बिग परिवार के इस पहल की सराहना करते हुए कहा की ऐसे नेक एवं पुनीत कार्यों से गरीब और असहाय लोगों को काफी राहत मिली है, बिग परिवार का यह कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है.

Exit mobile version