Site icon Lahar Chakra

Dhanbad:झरिया के व्यवसायी से दिनदहाड़े फुलारीटांड में लूट

 

नकाबपोश अपराधियो ने पिस्तौल का भय दिखा 20 हजार लुटा,मारकर कर जख्मी किया

मधुबन थाना और बरोरा थाना सीमा क्षेत्र के फुलारीटांड शिव मंदिर के निकट बाईक सवार दो नकाबपोश अपराधियो ने शुक्रवार को दिनदहाड़े साबुन व्यवसाई से पिस्टल दिखाकर 20 हजार रूपया लूट लिया।

लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियो ने रिवाल्वर के बट से मारकर व्यवसाई का सर फोड़ दिया।जख्मी व्यवसाई झरिया का बताया जा रहा है।

घायल अवस्था मे भुक्तभोगी ने अपने परिजनो को फोन कर घटना की जानकारी दी।

इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर मधुबन पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल बरोरा व मधुबन थाना क्षेत्र की सीमा पर घटने के कारण मधुबन थानेदार ने बरोरा थाना प्रभारी को घटना की पूरी जानकारी देते हुए आगे की कारवाई के लिए घायल को बरोरा थाना भेज दिया।

इसके पूर्व मधुबन पुलिस ने लूटपाट के शिकार हुए साबुन व्यवासाई का इलाज करवाया। जख्मी अवस्था में व्यवसाई ने पुलिस को बताया कि उसका नाम एस कटेसरिया है। वह शाम को बाघमारा मे तकादा कर स्कूटी से अपने आवास झरिया जा रहा था।

Exit mobile version