Site icon Lahar Chakra

CBSE 10वीं व 12वीं की परीक्षा आज से, बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए जारी किये परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur. सीबीएसइ 10वीं व 12वीं की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी. 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च और 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी 15 फरवरी से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेगी. दोनों परीक्षाएं एक शिफ्ट में होंगी. बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये हैं.

बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का आइ कार्ड भी लेकर आना होगा. साथ ही रेगुलर परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से अपने स्कूल यूनिफाॅम में आयेंगे. जिससे उनके स्कूल की पहचान हो सके. वहीं प्राइवेट परीक्षार्थी हल्के या उजले रंग के कपड़े में परीक्षा देने आयेंगे.

सीबीएसइ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी. जबकि कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक होगी.

परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. छात्र को हर हाल में आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर जाना है. पहले दिन 10वीं में अंग्रेजी और 12वीं में उद्यमिता विषय की परीक्षा होगी. सीबीएसइ ने सीसीटीवी नीति भी लागू की है. जिसके तहत सभी परीक्षा हॉल सीसीटीवी से लैस होंगे.

Exit mobile version