Site icon Lahar Chakra

Chaibasa : सारंडा में जंगल के बीच जमीन में दबाकर लगाया गया 5 किलो का IED बरामद, किया नष्ट

Chaibasa . पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में छोटानागरा-जराईकेला थाना के सीमावर्ती मरांगपोंगा और दलाईगारा के बीच जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने को लेकर नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.ED बरामद किया है. जिसे सुरक्षा की दृष्टिकोण से है उसे उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखरने बताया कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणषील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पतिराम मांझी अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके आलोक में आज से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती पहाड़ी, जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

उन्होंने बताया कि अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज छोटानागरा-जराईकेला थाना के सीमावर्ती मरांगपोंगा और दलाईगारा के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

Exit mobile version