
Chaibasa.तांतनगर के सिदमा बुरुसाईं गांव में गंगाराम कुंकल (6) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. दरअसल, गांव के कुछ बच्चों के साथ गंगाराम कुंतल बकरियों को चराने के लिए खेत की ओर गया था. इसी दौरान वह कुएं के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया. कुआं में पानी भरा होने के कारण वह डूब गया. गंगाराम को डूबते देख अन्य बच्चों ने गांव जाकर घटना की जानकारी दी. काफी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद दोपहर 12 बजे बालक को कुएं से बाहर निकाला गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार रात में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
