Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: तांतनगर के गंजिया में खेत से घर लौट रहे किसान की वज्रपात से मौत, पत्नी बाल-बाल बची

Chaibasa: तांतनगर ओपी क्षेत्र के गंजिया में वज्रपात की चपेट में आकर मेवालाल आल्डा (30) की मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को बारिश के दौरान मेवालाल पत्नी गीता आल्डा के साथ खेत से घर लौट रहा था. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर मेवालाल अचेत होकर गिर गया. पति को अचेत देख पत्नी गीता कुछ समझ नहीं पायी. इसके बाद आनन-फानन में निजी वाहन से मेवालाल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता कि मेवालाल कंधे में लोहा का कुदाल लिये हुआ था. वहीं 10 फीट की दूरी पर चल रही पत्नी गीता को कुछ नहीं हुआ. हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. मेवालाल अपने पीछे पत्नी गीता आल्डा व पांच वर्षीय बच्ची को छोड़ गया है.

Exit mobile version