Site icon Lahar Chakra

चाईबासा : खूंटपानी में खेत में शौच को गयी बच्ची की सर्पदंश से मौत

चाईबासा. खूंटपानी के मतकमहातु गांव में सर्पदंश से बच्ची (11) की मौत हो गयी. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतका गोमिता बिरुवा मंझारी थाना क्षेत्र के बुटका (हातनापी) गांव की रहनेवाली थी. वर्तमान में बच्ची अपनी दीदी और जीजा के घर मतकमहातु में रह रही थी. लोगों ने बताया कि बुधवार दिन के करीब तीन बजे बच्ची शौच करने के लिए खेत की ओर गयी थी. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया. कुछ देर बाद बच्ची खेत से लड़खड़ाते हुए घर पहुंची और खटिया पर लेट गयी. शाम करीब पांच बजे बच्ची को बाइक से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version