
Chaibasa. सेवानिवृत पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान उकुमतकम गांव निवासी बवेंद्र बिरूवा (76) के रूप में की. घटना मंझारी थाना के उकुमतकम गांव में नदी किनारे की है. सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया. घर के सदस्यों ने बताया कि हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह बवेंद्र बिरूवा टहलने के लिए निकले थे. लोगों ने घर आकर बताया कि गांव स्थित नदी किनारे बवेंद्र बिरूवा फांसी के फंदे पर झुल रहे हैं. आत्महत्या के कारण की जानकारी कोई भी देने को तैयार नहीं है.
