Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आयी सड़क पार कर रही महिला, मौत

Chaibasa. मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिलियामार्चा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर रेफर कर दिया. परिजन महिला को चाईबासा के एक निजी अस्पताल ले जा रह थे. इसी दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की पहचान अंजना गोप (50) के रूप में की गयी. घटना रविवार सुबह 8.30 बजे की है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया.

Exit mobile version