Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: रूंगटा स्टील प्लांट के पास बाइक के धक्के से घायल व्यक्ति की इलाज के क्रम मौत

Chaibasa. राजनगर के रूंगटा स्टील प्लांट के पास बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा गांव निवासी संतोष कुमार सिंहदेव के रूप में हुई. संतोष कुमार सिंहदेव साइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर दो युवक तेजी से आये और रूंगटा स्टील प्लांट के एक नंबर गेट के पास सीधे साइकिल को धक्के मार दिया, जिससे वह साइकिल सहित गिर गया. वहीं बाइक सवार भी गिर गये. इस हादसे में संतोष कुमार सिंहदेव का सिर में गंभीर चोट आयी थी. बाइक सवार उदय सिंह बानरा को चोट आयी थी. उदय सिंह बानरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रूइडीह गांव का रहनेवाला है

Exit mobile version