Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: तांतनगर में ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार रोक कर कराया पोस्टमार्टम

Chaibasa . चाईबासा-भरभरिया मुख्य मार्ग पर तांतनगर के तुईबाना के पास ट्रेक्टर की चपेट में आकर सालुका बारजो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पीछा किया और तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के डोबरोबासा में पकड़ लिया. रात होने के कारण ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को डोबरोबासा के ग्रामीण मुंडा को जिम्मे कर दिया. इसे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दिये बिना सालुका बारजो के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली. बाद में सूचना पर पुलिस अंतिम संस्कार स्थल तुईबाना पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं इस मामले में मृतक के भतीजा मोटय बारजो ने तांतनगर ओपी में ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Exit mobile version