Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: कुमारडुंगी में पुलिया के रेलिंग से टकरायी बाइक, दो युवक की मौत

Chaibasa: कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुदाहातु नहर स्थित पुलिया के रेलिंग में बाइक टकरायी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गांव के सरजोमगुटु टोला निवासी जीत मोहन गोप (20) और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के नुगड़ी गांव निवासी प्रधान बोयपाई (18) के रूप में की गयी. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. जीतमोहन गोप के परिजन ने बताया कि बुधवार को सुबह फुटबॉल मैच देखने के लिए कुमारडुंगी के बामेदीरी गांव गये थे. मैच देखकर शाम करीब सात बजे वे दोनों एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुदाहातु स्थित नहर के पास पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के रेलिंग में टकरा गयी. मृतक प्रधान बोयपाई सरजोमगुटु में किराये के मकान पर रहकर पढ़ाई करता था.

Exit mobile version