Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: तांतनगर में बुलेट और बाइक में टक्कर, शिक्षक समेत दो लोग गंभीर

Chaibasa. तांतनगर बाजार के पास बाइक और बुलेट की टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. वह तांतनगर ओपी क्षेत्र के बड़ा लगड़ा गांव के रहनेवाले हैं. बुलेट चालक को हाथ और पैर में हल्की चोट आयी है. तांतनगर ओपी पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. घायलों की पहचान मंझारी प्रखंड के सेरेंगडीह उत्क्रमित मवि के शिक्षक संतोष बिरूवा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बूता गांव निवासी डुमरसिंह सुंबरूई के रूप में की गयी. घायल शिक्षक स्कूल के काम से चाईबासा आ रहे थे. वहीं डुमर सिंह सुंबरूई बुलेट से मंझारी की ओर जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही तांतनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी.

Exit mobile version