Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: सिरिंगसिया मुख्य मार्ग पर पुलिया के नीचे गिरा कैंपर, चालक घायल, कुहासा की वजह से हुआ हादसा

Chaibasa. सिरिंगसिया मुख्य मार्ग के कोचड़ा-जामडीह के बीच मोड़ पर शनिवार तड़के सुबह 4 बजे एक कैंपर पुलिया में गिर गया. इसमें कैंपर चालक घायल हो गया. चालक रितेश ने बताया कि इस सड़क से पहली बार आ रहा था. उसे रास्ते का अनुमान नहीं था. उसने बताया कि जैसे ही वह पुलिया क पास पहुंचा एक भारी वाहन सामने आ गया. कुहासा होने के कारण पुलिया का पता नहीं चल पाया, जिससे कैंपर पुलिया में जा घुसा. चालक ने बताया कि वह आसनसोल से बड़बिल तिरपाल लेकर जा रहा था. इस घटना में चालक और खलासी बाहर निकलने में सफल रहे. चालक रितेश के दाहिने हाथ में हल्की चोट लगी है.

Exit mobile version