Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: टोंटो के कोंदोवा में कार व जमशेदपुर लौट रहे टैंकर में टक्कर, महिला गंभीर

Chaibasa . टोंटो थाना क्षेत्र के कोंदोवा के पास सोमवार की शाम करीब छह बजे तेल टैंकर व कार में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में कार सवार महिला घायल हो गयी. तेल टैंकर गुवा सेल में डीजल खाली करने के बाद जमशेदपुर लौट रहा था. वहीं, कार चाईबासा के कमारहातू से जलडीहा में शादी समारोह में जा रही थी. कार में चार लोग सवार थे. कार टोंटो थाना क्षेत्र के डाउडंगुवा निवासी धीरेन हेस्सा की है. कार में धीरेन हेस्सा, उनकी पत्नी गीता गागराई, पुत्र प्रिंस हेस्सा व देवेन्द्र गागराई सवार थे. कार प्रिंस चला रहा था. कोंदोवा मोड़ के पास कार और टैंकर में टक्कर हो गयी. कार में सवार गीता गागराई के सिर में चोट लगी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया. दुर्घटना के बाद टैंकर के चालक व खलासी ने कार सवारों को वाहन से निकालने में सहयोग किया.

Exit mobile version