Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: चाईबासा-भरभरिया मुख्य सड़क पर बस व बाइक में सीधी टक्कर, युवक की मौत

Chaibasa. तांतनगर ओपी क्षेत्र लोवाहातु के पास ममता बस और बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे चाईबासा-भरभरिया मुख्य सड़क की है. मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के बामेबासा निवासी मकींद्र बारी (26) के रूप में की गयी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जायेगा. वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ममता बस को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में ओपी क्षेत्र के कुंबराम गांव मृतक अपने साथी के घर खाने-पीने का कार्यक्रम में शामिल होने आया था. खाने-पीने के बाद मृतक शाम को बाइक से सवार होकर घर तेज रफ्तार से जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में लोवाहातु गांव के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही ममता बस से आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिससे मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि मृतक बालू तस्करी का काम करता था.

Exit mobile version