Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: जगन्नाथपुर में सड़क हादसा, ट्रेलर ने खड़ी स्कूटी को रौंदा, महिला की मौत, विरोध में घंटों जाम रही सड़क

Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है. यहां डेबराबुरुसाई में ट्रेलर ने स्कूटी को रौंद दिया. काफी दूर तक घसीटा भी. इस हादसे में स्कूटी सवार महिला जसमती सिंकु (32) की मौत हो गयी है. वह हाटगम्हरिया के बारूसाई की रहने वाली थी. घटना रविवार दोपहर की है. हादसे की सूचना मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जैंतगढ़-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

सूचना पर जगन्नाथपुर बीडीओ, हाटगम्हरिया बीडीओ, जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद मुआवजा का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को मुक्त किया. पुलिस मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंची. इधर, ट्रेलर चालक फरार बताया जा रहा है.

ऐसे हुआ हादसा
जसमती अपनी भाभी के साथ अपनी भतीजी का रिजल्ट लाने के लिए चंपुआ केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल गयी थी. स्कूल से वापस आने के क्रम में खड़ी थी. इसी दौरान हाटगम्हरिया की ओर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी.

Exit mobile version