Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: रोरो नदी में बह गयी छात्रा, दिनभर तलाश में जुटे रहे लोग, पर नहीं मिली

 Chaibasa. बासा टोंटो स्थित रोरो नदी में नहाने के क्रम किशोरी डूबी गयी. सोमवार सुबह से शाम तक बच्ची की तलाश जारी रही. लेकिन वह नहीं मिली. घटना सुबह 7.30 बजे की है. लापता बच्ची जिकरा खान (13) चाईबासा के सुफलसाई चौक निवासी मो बच्चन खान की बेटी है. जिकरा चाईबसा के बड़ी बाजार स्थित गुदड़ी स्कूल के कक्षा आठ की छात्रा है. लोगों ने बताया कि जिकरा अपनी सहेलियों के साथ रोरो नदी में नहाने गयी थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गयी. सूचना पर लोग नदी के किनारे पहुंचे. मुफस्सिल थाना की पुलिस भी पहुंची. लोग बच्ची को तलाशते रहे, पर वह नहीं मिली. लोगों ने दिनभर खोजबीन की. पुलिस ने बताया कि बच्ची की तलाश जारी है. लोगों ने बताया कि जिस जगह बच्ची डूबी थी, उस स्थान पर करीब 20 फीट से ज्यादा गहरा पानी है. दूसरी ओर नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है. बच्ची के पिता किसी काम से बाहर गये हुए हैं. उसकी मां की कुछ दिन पूर्व ही बीमारी से मौत हो गयी थी. घर में दो बहनें और एक भाई हैं.

Exit mobile version