Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: जगन्नाथपुर-सिंहपोखरिया मार्ग पर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलटा ट्रक

Chaibasa. टोंटो थाना क्षेत्र के कोचड़ा -जामडीह के बीच बुधवार रात ट्रक अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया. हालांकि इस हादसे में जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. हादसे के बाद चालक व सह चालक घटनास्थल से फरार हो गये. ट्रक चाईबासा की ओर से आ रहा था. उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर-सिंहपोखरिया मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन वर्जित है. परंतु चोरी छिपे भारी वाहनों का परिचालन होता है. भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए यहां हर समय पुलिस बल तैनात रहते हैं. प्रशासन से कई बार एक्सीडेंटल जोन के रूप में चिन्हित जगह पर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आग्रह किया गया है, परंतु किसी भी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली.

Exit mobile version