Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: टोंटो में बच्चों ने सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखियां

Chaibasa.नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो के पालीसाई गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया. टोंटो माॅडल स्कूल व टोंटो ग्राम के बच्चों ने कैंप में उपस्थित सभी जवानों की कलाई पर राखियां बांधीं. इसके बाद जवानों ने उनकी सुरक्षा का वचन दिया. इस दौरान कंपनी कमांडर अजीत कुमार ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही मिष्ठान और जलपान भी कराया. स्कूली बच्चों के बीच बैग और खेल सामग्रियों का वितरण भी किया. इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक व ग्रामीण भी उपस्थित थे.

Exit mobile version