Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

Chaibasa. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादुड़ी गांव के पास मंगलवार दोपहर बाइक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों में स्कूटी सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बादड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय गिरजा पति मिंज, उनके 10 वर्षीय पुत्र मुकेश मिंज और 6 वर्षीय आर्यन मिंज शामिल हैं। वहीं, बाइक सवार मंझारी थाना क्षेत्र के सानरूंजो गांव निवासी 20 वर्षीय गंगा राम बिरुवा, भरभरिया गांव निवासी 21 वर्षीय नारायण भूमिज और 25 वर्षीय भोला नाथ बानरा घायल हुए हैं

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर गिरजा पति मिंज अपने दोनों बच्चों के साथ तुइवीर गांव से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव बादड़ी लौट रही थीं। इसी दौरान भादुड़ी गांव के पास सड़क पार करने के क्रम में चालियामा की ओर से चाईबासा आ रही बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार सभी छह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version