Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Court: नये बार भवन के निर्माण को लेकर मंत्री से मिले जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मिला भरोसा

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन चाईबासा का प्रस्तावित नये बार भवन के निर्माण के संबंध में मंगलवार को जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद व अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने मंत्री दीपक बिरूव से उनके कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने मंत्री से भवन निर्माण विभाग झारखंड सरकार के सचिव के यहां लंबित नये बार भवन के निर्माण संबंधी संचिका का जल्द से जल्द प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया. वहीं, मंत्री ने आश्वासन दिया की वह भवन निर्माण विभाग के सचिव से संपर्क कर प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए वार्ता कर उचित पहल करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में विचार-विमर्श करेंगे.

Exit mobile version