
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कुटियापद गांव में नाबालिग लड़की से 2020 में हुए दुष्कर्म के मामले में चाईबासा कोर्ट की ओर से आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. आरोपी का नाम मानसुर अंसारी है. उसपर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर 2020 की है. घटना के दिन आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया था. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
