Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Cricket: अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में हार गयी चाईबासा क्रिकेट क्लब, छह विकेट से जीत दर्ज कर सेरसा चक्रधरपुर सेमीफाइनल में पहुंची

Chaibasa. 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के सोमवार को खेले गए अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने चाईबासा क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस सेरसा चक्रधरपुर के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया. उद्घाटक बल्लेबाज साकेत कुमार सिंह ने सात चौके एवं दो छक्कों की मदद से 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा चक्रधरपुर की टीम ने 23.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

Exit mobile version