Site icon Lahar Chakra

Chaibasa crime: मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Chaibasa.चंपुआ में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. देवकी नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़बिल इलाके में छापेमारी कर टावर से चोरी 24 बैटरी व ट्रक की दो बैटरी के साथ वाहन को जब्त कर लिया. चोरी में शामिल गौडसाही के प्रदीप कुमार, सेरेंडा के चालक अशोक सिंह, जोड़ा नेपाली हाटिंग के गिरिधरी नायक और अजू करुवा को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि 20 अगस्त की रात चंपुआ थाना के चिमिला स्थित एयरटेल टावर से 24 बैटरियां चोरी हो गयीं थीं. सुपरवाइजर चंदन कुमार दास ने थाना में चारी की शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के क्रम में एक वाहन (जेएच06आर3704) में बैटरी लादकर सेरेंडा क्षेत्र में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने सभी को पकड़ा है. जांच में पता चला कि गिरोह लंबे समय से चंपुआ में सक्रिय था.

Exit mobile version