Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Crime: दुष्कर्म के फरार आरोपी के घर पुलिस ने इश्तेहार किया चस्पा, एक माह के भीतर सरेंडर करने की चेतावनी

Chaibasa. मंझारी थाना क्षेत्र लोवासाई के नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी जदुनाथ अल्डा के घर में पुलिस ने रविवार को इश्तिहार चिपकाया. आरोपी को एक माह के भीतर थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनका घर को कुर्की जब्ती की जायेगी. थाना प्रभारी मनदीप उरांव ने बताया कि जादुनाथ अल्डा पिछले 2020 में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी के खिलाफ मंझारी थाना में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का केस दर्ज है. आरोपी बलात्कार करने बाद से फरार चल रहे है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. रविवार को थाना प्रभारी मनदीप उरांव ने कोर्ट का नोटिस लेकर ग्रामीणों की उपस्थिति में आरोपी के घर में इस्तिहार चिपकाया.

Exit mobile version