
Chaibasa : चाईबासा जिले के गोइलकेरा में स्थित CRPF कैंप में तैनात जवान शशिकांत प्रसाद (43) को ड्यूटी के दौरान अचानक सांप ने काट लिया. घटना के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी.
उन्हें तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया.
फिलहाल शशिकांत प्रसाद टीएमएच में भर्ती हैं और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. जवान के साथी इस घटना से काफी परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.
डॉक्टरों को उम्मीद है कि समय पर इलाज से उनकी हालत में सुधार होगा और वे जल्द ही ठीक होकर वापस ड्यूटी पर लौट सकेंगे.
