Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: घंटी बजाकर राज्य सरकार को जगाने निकलीं गीता कोड़ा, कहा, युवा विरोधी है हेमंत सरकार

Jaintgarh. हेमंत सोरेन की सरकार वादा खिलाफ सरकार है. यह सरकार जिस वायदे के बल पर सत्ता में आई, आज उसी को भूल गई. इस सरकार में सभी परेशान हैं. उक्त बातें पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कही. गीता कोड़ा जैंतगढ़ में आहूत भाजपा के द्वारा घंटी बजाओ सरकार जगाओ अभियान में बोल रही थीं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जुलूस निकालकर और घंटी बजा कर सरकार को जगाने का काम किया. गीता कोड़ा ने इस अभियान के तहत बड़ानंदा, कलैया, जुगीनंद, भानगांव, सियालजोड़ा, देवगांव, ब्रह्मपुर व जैंतगढ़ आदि क्षेत्र में अभियान चलाया. इस अवसर पर पूर्व सांसद ने जैंतगढ़ शिव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया.

Exit mobile version