Site icon Lahar Chakra

Chaibasa : ग्रेवाल एसोसिएट का अधिकारी बरामद, 7 गिरफ्तार, 51लाख रुपये बरामद

चाईबासाः  पश्चिम सिंहभूम के सीमावर्ती लौह खदान क्षेत्र बड़बिल से अपहरण किए गए ग्रेवाल एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के उपाध्यक्ष निमांनद प्रधान को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. अपहरण के बाद परिवार वालों से 2 करोड रुपए की मांग की गई थी. इस पर भयभीत परिवार वालों ने 60 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था.

गुप्त सूचना के आधार पर उड़ीसा पुलिस ने 12 पुलिस टीमों का गठन कर पटना, जमशेदपुर, रांची, कोलकाता, पुरुलिया, चाईबासा और विधाननगर में लगातार छापामारी किया. पुलिस ने निमांनद प्रधान को रांची से सुरक्षित बरामद कर फिरौती के लिए वसूली गई रकम 60 लाख रुपए से 51 लाख बरामद कर लिया.

पुलिस ने इस अपहरणकांड में संलिप्त निमानंद प्रधान के चालक मो. फिरोज और अपहरण के मास्टरमाइंड रांची के अपराधी सदाब खान सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

Exit mobile version