Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: बड़ाजामदा-पांड्राशाली मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे पावर ग्रिड के सामने से मानव कंकाल बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

Chaibasa.बड़ाजामदा-पांड्राशाली मार्ग पर मंगलवार को एक अज्ञात मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल पांड्राशाली रेल पुलिया के समीप नवनिर्मित रेलवे पावर ग्रिड के सामने बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंकाल की पहचान पांड्राशाली निवासी धनंजय गौड़ के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है, जो पिछले तीन महीने से लापता हैं।बताया जाता है कि धनंजय गौड़ 30 अगस्त से अपने घर से लापता थे। उनके परिजन काफी समय से उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को रेल पुलिया के पास कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।

कंकाल मिलने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसके धनंजय गौड़ का होने की आशंका जताई है।घटना की सूचना मिलने पर बड़ाजामदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वैज्ञानिक जांच की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, डीएनए जांच और अन्य फॉरेंसिक परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की वास्तविक पहचान की पुष्टि हो सकेगी।इस घटना के बाद से परिजनों में चिंता और शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version