
Gua.सेल की गुवा लौह अयस्क खदान में रविवार को बड़ा हादसा सामने आया. वाहन का टायर फटने से सेलकर्मी चरण पूर्ति की मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब खदान परिसर में वाहन के टायर में हवा भरा जा रहा था, तभी टायर ब्लास्ट कर गया. हादसे के तुरंत बाद चरण पूर्ति को गुवा सेल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में दो अन्य लोग जख्मी हुए हैं.
घटना के बाद मजदूर संगठनों ने कहा कि अगर चरण पूर्ति की मौत की निष्पक्ष जांच व उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे. संगठन ने मांग की है कि खदान में कार्यरत सभी मजदूरों के लिए सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता, नियमित ट्रेनिंग व निगरानी की प्रणाली को मजबूत किया जाना चाहिए. मृतक के परिजनों ने विशेष मुआवजा की मांग की है. जिसमें परिजनों को स्थायी नौकरी, घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं खदान में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शामिल है.
