Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: गोइलकेरा के लेमसाडीह जंगल में पांच किलो का IED बरामद, नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान जारी

Chaibasa. सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार को गोइलकेरा के लेमसाडीह पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच किलो का आइइडी बरामद किया है. सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम को प्लांट किया गया था. बम निरोधक दस्ता की सहायता से बम को नष्ट कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान जारी है.

Exit mobile version