Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: सारंडा में नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम, तीन आईईडी बरामद

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह आईईडी लगा रखे हैं. अब त सैकड़ों आईईडी बरामद हो चुके हैं. शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया. जराईकेला थाना क्षेत्र के रोगाबुरु जंगल से तीन आईईडी बरामद किया गया है. तीनों आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को अब तक कई सफलताएं मिल चुकी हैं. दरअसल, भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं.

Exit mobile version