Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी पारस राणा चाईबासा के नये अपर पुलिस अधीक्षक होंगे

Chaibasa.चाईबासा के नये अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पारस राणा को बनाये गये हैं. राणा 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उनका पदस्थापन पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में किया गया है. इस संबंध में झारखंड सरकार, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. पूर्व में श्री राणा चक्रधरपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. श्री राणा काफी निडर व कड़क अधिकारी के रुप में जाने जाते हैं. चक्रधरपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रुप में इनका कार्यकाल काफी उपलब्धि भरा रहा है. इनके कार्यकाल में कई बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी व कई हथियारों की बरामदगी भी हुई है.

Exit mobile version