Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News चाईबासा में बालू लदा टॉली जब्त, ट्रैक्टर का इंजन लेकर भाग निकला चालक

Chaibasa. खनन विभाग ने सोमवार को बालू लदा ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त की है. ट्रैक्टर से खरकई नदी से अवैध तरीके से बालू का परिवहन किया जा रहा था. इसी दौरान जिला परिषद कार्यालय जाने वाली सड़क में ट्रैक्टर का चक्का पंक्चर हो गया. इसके बाद चालक बालू लदी ट्रॉली वहीं छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन को लेकर भाग गया. खनन विभाग के इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी मिलने पर दलबल के साथ वहां. पहुंचे. बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली को जब्त कर ली. बाद में दूसरे ट्रैक्टर के इंजन से जोड़कर ट्रॉली को खनन विभाग कार्यालय ले जाया गया.

Exit mobile version