Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गयीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं , पुराना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया धरना शुरू

Chaibasa.झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयीं. सेविका सहायिकाओं ने पुराना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिता बिरुवा ने कहा कि झारखंड राज्य अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी जायज मांगों को हासिल करने के लिए सरकार से कई बार मिलकर लिखित और मौखिक रूप से मांग पत्र समर्पित किया है, जिसपर सरकार ने आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा, लेकिन मांगों पर सरकार ने पहल नहीं की. जिससे सेविका-सहायिकाओं में सरकार के प्रति आक्रोश है

Exit mobile version