Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: गुवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व मधु कोडा, शहीदों को दी श्रद्धांजालि

Gua.गुवा गोली कांड में शहीदों को पहले झारखंड उलगुलान पार्टी के सुप्रीमो कृष्णा मार्डी, चक्रधरपुर के पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी. इसके साथ ही शहीदों को नमन करने एवं श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम शुरू हो गया हुआ. श्रद्धांजलि का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरंभ हो गया था. वहीं अपराह्न एक बजे जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु एवं खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी रविवार को गुवा पहुंचे. यहां उन्होंने गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. जगन्नाथपुर से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और शहीद बेदी पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की.

Exit mobile version