Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: हाे समाज महासभा की मांग पर सांसद ने लिखा कातीगुटू-सिंहपोखरिया बाईपास सडक रद्द करने का पत्र

Chaibasa.आदिवासी हो समाज महासभा, मानकी-मुंडा एवं रैयत संघ गुरूवार को सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर कातीगुटू-सिंहपोखरिया बाईपास सड़क को रद्द करने की मांग की. साथ ही ज्ञापन भी सौंपा. वहीं सांसद जोबा माझी ने सौंपे गए ज्ञापन के अलोक में इस बाईपास सडक निर्माण को रद्द करने के लिए केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा. वहीं हो समाज के तरफ से पिछले दिनों जिन 20 सूत्र मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट किया गया, उसका रिव्यूह भी किया गया, जिसमें कोल्हान अधीक्षक की नियुक्त जल्द करने की मांग प्रमुखता से की गयी थी. वहीं डीएमएफटी से बहाल शिक्षकों की बकाया 13 लाख की राशि के मानदेय का भुगतान भी किया गया था इसपर सांसद जोबा माझी ने मुख्य्मंत्री से भेट कराने का आश्वासन दी साथ ही उप विकास आयुक्त को शिक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान करने का आदेश भी दिया

Exit mobile version